भोपाल के 35 से अधिक इलाकों में शुक्रवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक एमपी एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मनीपुरम, आम्रपाली परिसर, चिनारवुड लैंड, अशोका निर्माण सोसाइटी, जानकी नगर, आशाराम चौराहा, गांधीनगर, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, धाकड़ चौराहा एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पूर्वांचल फेस-1, ऋषिपुरम फेस-2, वैभव विहार, कौशल्या नगर, दीप नगर, सुरभि मोहनी, अजय हाइट्स, राजीव पैलेस एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एवं आसपास।
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक टैगोर नगर, इंद्रा नगर, दीप मोहिनी, गोपाल नगर, छत्रपति केंद्र, जनसहयोग कॉलोनी, सुख सागर फेस-3 एवं आसपास के इलाके।
- दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आशीर्वाद कॉलोनी, बंजारी बस्ती, अकबरपुर एवं आसपास के इलाके।




