Monday, July 6, 2026
24.8 C
Bhopal

ट्रक ने मोपेड सवार दंपति को रौंदा, मौत

इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर बुधवार शाम को नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का पुल पर सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। ट्रक ने मोपेड सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। दोनों के सिर पर से ट्रक का पहिया निकल गया। इससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।बुधवार को शाम करीब चार बजे ग्राम कोठी निवासी 52 वर्षीय शिवराम अपनी पत्नी 50 वर्षीय जीवंती बाई के साथ बड़वाह से मोरटक्का होते हुए अपने गांव कोठी जा रहे थे। बताया जाता है कि दोनों ही मजदूरी करते हैं और किसी काम से बड़वाह गए थे। यहां से लौट रहे थे इस बीच नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का पुल पर ट्रक ने पीछे से शिवराम की मोपेड को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से शिवराम और उसकी पत्नी जीवंती बाई सड़क पर गिर गए। उनके गिर जाने के बाद भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। यह देख लोगों ने ट्रक को रोक लिया। घटना की जानकारी लगते ही मांधाता थाना प्रभारी बलरामसिंह राठौर और मोरटक्का चौकी प्रभारी राजेंद्रसिंह राठौर स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद मोरटक्का पुल पर लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक पुल पर जाम लगा रहा। पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही ट्रक और बाइक को जब्त कर मोरटक्का चौकी में खड़ा किया गया। ट्रक को हटाए जाने के बाद जाम खुलने में करीब एक आधा घंटा लग गया। मांधाता थाना प्रभारी राठौर ने बताया कि मृतक दंपती ग्राम कोठी के निवासी हैं। मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल: इतवारा चौकी के पीछे बिका गांजा, शहर में रातभर खुल रहे मयखाने

'न्यूज क्राइम फाइल' का बड़ा खुलासा... राजधानी भोपाल में अपराध...

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img