Monday, July 6, 2026
32.3 C
Bhopal

इंदौर में बुजुर्ग महिला से ठगी

चोइथराम क्षेत्र में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के साथ संजय सेतु के सामने ठगी की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने 10 रुपए में रानीपुरा से चोइथराम छोड़ने का झांसा देकर महिला को ई-रिक्शा में बैठाया और रास्ते में बातों में उलझाकर उसकी चूड़ियां उतार लीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना रावजी बाजार थाना क्षेत्र की है। पीड़िता 65 वर्षीय साधना निवासी चोइथराम ने पुलिस को बताया कि वह रानीपुरा में प्लास्टिक की ट्रे खरीदने आई थी। वापस घर जाने के लिए वह ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी, तभी एक ई-रिक्शा चालक वहां आया और 10 रुपए में चोइथराम छोड़ने की बात कही।

पुलिस को देखकर युवक को पीछे बैठाया

महिला के अनुसार ई-रिक्शा में पहले से एक युवक आगे बैठा हुआ था। कुछ दूर चलने के बाद जब ई-रिक्शा संजय सेतु पर पहुंचा और वहां पुलिसकर्मियों को देखा तो चालक ने आगे बैठे युवक से पीछे आकर बैठने को कहा। इसके बाद युवक बुजुर्ग महिला के पास सटकर बैठ गया।

पांच मिनट में आने का कहकर रास्ते में उतारा

आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक ने साधना से कहा कि वह कुछ काम से पांच मिनट में वापस आ रहा है और उसे वहीं उतार दिया। इसके बाद चालक ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब महिला का ध्यान अपने हाथों पर गया तो दोनों चूड़ियां गायब थीं।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

पीड़िता ने आसपास खड़े लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पीसीआर वैन पहुंची और महिला को रावजी बाजार थाने ले जाया गया। साधना ने बताया कि ई-रिक्शा में चार युवक और एक युवती सवार थे। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और ई-रिक्शा व उसके सवारों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

Topics

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img