Tuesday, October 13, 2026
27.2 C
Bhopal

नाबालिग से चोरी की मोटरसाइकिल और ऑटो बरामद

टीटी नगर थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़कर उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया है। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपए आंकी गई है।

19 जनवरी 2026 को फरियादी नरेश धोंसले ने थाना टीटी नगर में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 04 VC 8647) रात करीब 11 बजे जीटीबी कॉम्पलेक्स की पार्किंग में खड़ी की थी। सफाई का काम खत्म कर जब वे रात करीब 2 बजे लौटे, तो मोटरसाइकिल मौके से गायब थी। आसपास काफी तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिला। इस पर थाना टीटी नगर में अपराध क्रमांक 41/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

तलाश के दौरान नाबालिग पकड़ाया विवेचना के दौरान थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम चोरी गई मोटरसाइकिल की तलाश में निकली। इस दौरान बेतवा अपार्टमेंट के पास 45 बंगलों के क्षेत्र में एक संदिग्ध लड़का मोटरसाइकिल के साथ खड़ा मिला। पुलिस को देखकर वह वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे टीम ने मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में वह नाबालिग पाया गया।

पूछताछ में सामने आई दूसरी चोरी

नाबालिग से पूछताछ के दौरान चोरी गई मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी मिली, जिसके बाद वाहन को जप्त किया गया। आगे पूछताछ में उसने जैन मंदिर के सामने टीन शेड कलारी के पास से एक सवारी ऑटो (क्रमांक MP 04 RA 2267) चोरी करने की बात भी स्वीकार की। यह ऑटो थाना टीटी नगर के अपराध क्रमांक 37/26 में मशरूका था। पुलिस टीम नाबालिग को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची और ऑटो को भी जप्त कर लिया।

डेढ़ लाख का मशरूका बरामद पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से दो वाहन—एक मोटरसाइकिल और एक सवारी ऑटो बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,50,000 रुपए बताई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पकड़े गए नाबालिग के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी और लूट से जुड़े कई प्रकरण दर्ज हैं। टीला जमालपुरा और हनुमानगंज थानों में उसके खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज पाए गए हैं।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img