Tuesday, October 13, 2026
22.7 C
Bhopal

मां की उधारी के लिए बेटे ने की चाकूबाजी

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। मां से लिए गए उधार रुपए की वसूली को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने एक युवक के सीने में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कनाड़िया पुलिस ने सोमवार को करण देवले निवासी इदरीस नगर की शिकायत पर शुभम उर्फ शंभू चौहान निवासी शांति नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करण देवले कबाड़ का काम करता है। उसने बताया कि वह अग्रवाल स्कूल के सामने कबाड़ की दुकान के पास बैठा था, तभी आरोपी शुभम वहां पहुंचा और उससे 250 रुपए वापस मांगने लगा।

करण ने शुभम से कहा कि वह शाम तक रुपए लौटा देगा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू करण के सीने में जा लगा, जिससे वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

करण ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी की मां से 250 रुपए उधार लिए थे और उसी की वसूली के लिए आरोपी आया था। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

परदेशीपुरा में पिता-पुत्र ने सब्जी विक्रेता को मारा चाकू

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में एक पिता और पुत्र ने सब्जी विक्रेता पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार लक्की वर्मा निवासी शिवाजी नगर की शिकायत पर हेमंत तोमर और उसके बेटे देवांश तोमर के खिलाफ चाकूबाजी का मामला दर्ज किया गया है। लक्की वर्मा एमएल टावर, मालवा मिल क्षेत्र में सब्जी की दुकान लगाता है।

शिकायत में बताया गया कि आरोपी वहां पहुंचे और दुकान लगाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान देवांश तोमर ने चाकू निकालकर लक्की की कमर में वार कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।

पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img