Wednesday, October 14, 2026
25.5 C
Bhopal

नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला बाल अपचारी गिरफ्तार

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र से एक महीने पहले लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने एक बाल अपचारी (नाबालिग) के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को लोकेशन ट्रेस कर किशोरी को बरामद किया और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसे किशोर न्यायालय (Juvenile Justice Board) में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर को फरियादी ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि शाम करीब 6.30 बजे उनकी बेटी कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम 7.30 बजे जब परिजन उसे लेने कोचिंग सेंटर पहुंचे, तो वह वहां नहीं मिली। कोचिंग संचालक ने बताया कि वह उस दिन पढ़ने ही नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने ढूंढा

परिजनों ने थाने में अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की और नाबालिग की लोकेशन ट्रेस की। करीब एक महीने की मशक्कत के बाद सोमवार को उसकी लोकेशन सागर में ही मिली। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर उसे दस्तयाब कर लिया।

बयानों के आधार पर बढ़ाईं धाराएं

थाने लाकर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि बाल अपचारी उसे अपने साथ ले गया था और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बयानों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर में दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं बढ़ाईं।

TI बोले- आरोपी को बोर्ड के समक्ष पेश किया

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया, “घर से गायब नाबालिग को दस्तयाब किया है। पीड़िता के कथनों के आधार पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नाबालिग होने से उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।”

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img