Wednesday, October 14, 2026
25.5 C
Bhopal

भोपाल में RKDF यूनिवर्सिटी पर राजस्थान पुलिस की सर्चिंग

भोपाल में RKDF यूनिवर्सिटी की गांधी नगर और नर्मदापुरम रोड स्थित ब्रांच पर राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। SOG की तीन टीमों में से एक, यूनिवर्सिटी के संचालक सुनील कपूर के भोपाल में 10 नंबर स्थित घर भी पहुंची है। कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है।

अधिकारियों की टीम नर्मदापुरम रोड स्थित ब्रांच का मेन गेट लॉक करके दस्तावेज खंगाल रही है। अंदर मौजूद स्टाफ को बाहर जाने की अनुमति नहीं है। स्टूडेंट्स को भी अंदर आने और बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, SOG ने ये कार्रवाई मार्कशीट में गड़बड़ी मामले में की है। केस में जब्त की गई एक मार्कशीट RKDF से जारी की गई थी।

MP और तेलंगाना में भी दर्ज हो चुकी FIR मध्य प्रदेश में भी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ RKDF इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी, भोपाल को जुर्माने में रियायत देने के मामले में दिसंबर 2015 में FIR दर्ज की थी। दिग्विजय के साथ पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजा पटैरिया, RKDF एजुकेशन सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कपूर को भी आरोपी बनाया था। हालांकि, जांच के बाद उन्हें क्लीनचिट मिल गई थी।

सुनील कपूर पर तेलंगाना में FIR दर्ज की गई थी। उन पर RKDF यूनिवर्सिटी, भोपाल से फर्जी डिग्री जारी करने का आरोप था। इस मामले में तेलंगाना पुलिस ने उनको हिरासत में लिया था।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img