Sunday, April 12, 2026
28.3 C
Bhopal

मुख्य सचिव अनुराग जैन की कलेक्टरों को नसीहत

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कई जिलों में कलेक्टरों के विरुद्ध मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताई है। मुख्य सचिव जैन ने कहा है कि कोई यह न समझें कि कुछ पता नहीं चलता। किसके यहां क्या पक रहा है, सब पता चल जाता है। इसलिए सभी को आगाह किया जाता है कि करप्शन से दूर रहें और सरकार की प्राथमिकता के साथ जनता के हितों के लिए काम करें। सीएस जैन ने साफ कहा कि कुछ जिलों की कंपलेन उनके और सीएम के पास आई है, इसलिए सुधर जाएं तो ही बेहतर होगा।

सात और आठ अक्टूबर को हुई दो दिनी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस पर एक्शन की दूसरी समीक्षा बैठक में सीएस जैन ने यह चेतावनी अफसरों को दी। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टर-कमिश्रर कॉन्फ्रेंस के 85 बिंदुओं की जिलावार समीक्षा की और इसमें टॉप थ्री और बॉटम थ्री जिलों की जानकारी शेयर करते हुए कमजोर परफार्मेंस वाले जिलों को अपनी स्थिति सुधारने के लिए कहा है।

इस बैठक में पुलिस और अन्य विभाग के साथ मिलकर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता के मामले में किए गए कामों की भी समीक्षा की गई। साथ ही नाबालिग बालिकाओं के गुम होने पर उनकी तलाश के लिए चलाए जाने वाले मुस्कान अभियान की भी जानकारी सीएस ने ली। यह जानकारी दी गई कि 1900 से अधिक बालिकाओं की बरामदगी की गई है। इसके लिए जन जागरूकता अभियान में टीकमगढ़, धार और सिंगरौली टॉप थ्री जिलों में शामिल हैं जबकि पन्ना, मुरैना और भिंड बॉटम थ्री जिलों में शामिल हैं।

ऐसे बदलती रही तारीख पर तारीख

कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में कलेक्टरों, कमिश्नरों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के लिए जो वर्किंग एजेंडा तय किया गया था उसकी समीक्षा करने के लिए सीएस अनुराग जैन ने पिछले माह 31 दिसम्बर को तारीख तय की थी। इसके बाद इसमें बदलाव हुआ और इसे 5 जनवरी तय किया गया। ऐन वक्त पर इस तारीख को भी कॉन्फ्रेंस नहीं हो सकी और तब 15 जनवरी को सीएस द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग से कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस करने और एजेंडों पर अमल का फैसला किया गया। प्रशासनिक कारणों से यह बैठक 15 जनवरी को भी नहीं हो सकी। आज यह बैठक चौथी बार तय तारीख में हो सकी।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img