Friday, October 16, 2026
32.8 C
Bhopal

लाल परेड मैदान पर गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, डीजीपी ने लिया तैयारियों का जायजा

मध्यप्रदेश की राजधानी में 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। शनिवार सुबह लाल परेड मैदान पर उमंग और उत्साह के साथ परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की गई। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण
मुख्य समारोह 26 जनवरी को सुबह 9 बजे आयोजित होगा, जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका प्रधान आरक्षक राजमणि सिंह बघेल ने निभाई। निरीक्षक सुनील कटारे के निर्देशन में पुलिस बैंड ने जब जन-गण-मन की धुन छेड़ी, तो पूरा मैदान देशभक्ति के माहौल से सराबोर हो गया।


आकर्षक परेड और 23 टुकड़ियाँ
इस बार की संयुक्त परेड का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ ने किया। परेड में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, और होमगार्ड सहित कुल 23 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया घुड़सवार और डॉग स्क्वाड भी इस आकर्षण का केंद्र रहे।

रिहर्सल के दौरान एडीजी चंचल शेखर और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने नागरिकों से गरिमामय ढंग से इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने की अपील की है।

Hot this week

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...

बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, खंडहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में दिल दहला देने...

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक...

इंदौर में साइबर ठगी: व्यापारी और पत्नी के तीन खातों से 2.37 लाख रुपए पार

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक...

Topics

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक...

इंदौर में साइबर ठगी: व्यापारी और पत्नी के तीन खातों से 2.37 लाख रुपए पार

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img