Friday, October 16, 2026
32.8 C
Bhopal

बिजली अफसरों से बोले ऊर्जा मंत्री तोमर गलत बिजली बिल प्राथमिकता से सुधारें

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और उद्योगों को लगातार तथा अच्छे वोल्टेज की बिजली उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि ट्रिपिंग की समस्या न्यूनतम होनी चाहिए और समाधान योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गलत बिजली बिलों को प्राथमिकता के आधार पर सुधारें और कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल नोटिस जारी करें।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने यह निर्देश मंगलवार को विभागीय योजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में उन्होंने मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंताओं से सीधे संवाद कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और समाधान योजना की प्रगति की जानकारी ली।

रबी सीजन में किसानों को मिले पर्याप्त बिजली

मंत्री तोमर ने कहा कि रबी सीजन को देखते हुए किसानों को पर्याप्त और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेंटेनेंस में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।

उन्होंने समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी मांगी और कहा कि यह स्पष्ट किया जाए कि कितना बकाया वसूली योग्य है और कितना वसूली योग्य नहीं है। साथ ही, बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ पहले कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने कहा,“उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली भी दें और साथ ही अच्छी वसूली भी सुनिश्चित करें।”

समाधान योजना में अब तक 745.92 करोड़ रुपए जमा

बैठक में बताया गया कि समाधान योजना के अंतर्गत अब तक उपभोक्ताओं से 745 करोड़ 92 लाख रुपए जमा कराए जा चुके हैं। इसके अंतर्गत उपभोक्ताओं के 301 करोड़ 40 लाख रुपए के सरचार्ज माफ किए गए हैं।

क्षेत्रवार जमा राशि इस प्रकार है-

  • पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी: 150 करोड़ 22 लाख रुपए
  • मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी: 469 करोड़ 47 लाख रुपए
  • पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी: 126 करोड़ 23 लाख रुपए

मंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि समाधान योजना में सर्वाधिक राशि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में जमा हुई है।

उच्च अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले, एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अनूप सिंह, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ऋषि गर्ग, साथ ही तीनों विद्युत वितरण कंपनियों के मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता उपस्थित रहे।

Hot this week

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...

बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, खंडहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में दिल दहला देने...

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक...

इंदौर में साइबर ठगी: व्यापारी और पत्नी के तीन खातों से 2.37 लाख रुपए पार

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक...

Topics

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक...

इंदौर में साइबर ठगी: व्यापारी और पत्नी के तीन खातों से 2.37 लाख रुपए पार

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img