Saturday, October 17, 2026
32.8 C
Bhopal

लाखों रुपए देने के बाद प्लॉट नहीं दिया

इंदौर के तिलकनगर पुलिस ने एक प्लॉट मालिक की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धमकाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने रुपए लेने के बाद प्लॉट के दस्तोवज और कब्जा नहीं दिया। वहीं थाने में शिकायत करने पर गुडों को घर भेजकर धमकाया।तिलक नगर पुलिस के मुताबिक संतोष शाह निवासी महावीर नगर की शिकायत पर पुलिस ने पकंज जैन निवासी विध्याचल नगर, संजय ओझा पुत्र घनशयाम ओझा निवासी उषा नगर विनायक अपार्टमेंट, रमेश पुत्र चांदमल जैन निवासी तिलक नगर से उदयनगर ग्राम पिपल्याहाना में 9 सौ स्केयर फीट का प्लॉट 15 लाख में खरीदा था। इस दौरान एग्रीमेंट भी हुआ। तीनों ने एग्रीमेंट में कब्जा देने की बात कही। जब भी चाहे उस पर निर्माण करवा सकते हैं या तार फेंसिग करवा लेना। दस्तावेज देने के बाद भी किसी तरह का कब्जा मौके पर नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने परेशान करना शुरू कर दिया।

इसके बाद तीनों ने सतीश के मोबाइल से कॉल उठाना भी बंद कर दिए। जब सतीश उनके घर जाते तो वह नहीं मिल पाते। जब उन्हें ढूंढा तो तीनों ने कहा कि उक्त भूंखड को वह भूल जाए। अगर कहीं शिकायत करने की कोशिश की तो परिवार के साथ खुद भी जान से हाथ धो बैठोगे। इन सब बातों से परेशान होकर डीसीपी जोन 2 को धोखाधड़ी के सबंध में शिकायत की तो आरोपियो ने गुडों को घर भेजा और कहा कि कहीं भी शिकायत की तो ठीक नहीं होगा। प्लॉट के जो भी डॉक्यूमेंट हों उसे सरेंडर कर दो। उन्होंने 3 दिन का समय दिया। इसके बाद वरिष्ठ अफसरों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी और धमकाने के मामले में एफआईआर की है।

Hot this week

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...

Topics

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img