Saturday, October 17, 2026
32.8 C
Bhopal

भोपाल में एक साथ 7 कारों में आग लगी

भोपाल के जेल रोड स्थित महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वहां खड़ी 7 कारें कुछ ही मिनटों में धुं-धुंकर जल गई। ये सभी सुधार के लिए आई थी। शॉप मालिक के मुताबिक, करीब 35 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। निशातपुरा पुलिस जांच में जुटी है।

ऑटोमोबाइल जेल रोड पर ट्रूबा कॉलेज के पास है। शॉप मालिक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि शॉप के अंदर 5 और बाहर 2 कारें खड़ी थी। सुबह साढ़े 5 बजे शॉप में आग लगने की जानकारी मिली। तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर कंट्रोल रूम पर जानकारी दी। इसके बाद गांधीनगर, छोला और बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक कारें पूरी तरह से जल गई थी।

पॉर्ट्स भी जले जानकारी के अनुसार, शॉप में 7 कारों के अलावा गाड़ियों का सामान भी रखा था। वह भी जल गया। इस वजह से नुकसान ज्यादा हुआ है। सभी कारें कस्टमर की थी।

शॉप मालिक बोले-शॉर्ट सर्किट नहीं, जांच हो शॉप मालिक सिद्धार्थ ने बताया, शॉप में छह महीने पहले ही इलेक्ट्रिक सिस्टम लगाया था। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका नहीं है। आग की वजह से शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी जल गया।

इस वजह से फुटेज नहीं निकलेंगे, लेकिन आसपास की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसलिए पुलिस से मांग की है कि फुटेज देखकर जांच करें। आशंका है कि किसी ने आग लगाई है।

Hot this week

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...

Topics

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img