Saturday, July 11, 2026
31.9 C
Bhopal

भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल में बिना बिजली कनेक्शन के 1 लाख 76 हजार रुपए का बिजली बिल देने का मामला सामने आया है। इसे लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उनकी नाराजगी घर के बाहर बंदूकधारी गार्ड के बैठाने पर भी रही। कांग्रेसियों ने गार्ड को फूलों का गुलदस्ता भी दिया।

भानपुर जोन में अटल नेहरू नगर के हाफिज सईद के परिवार को यह बिजली बिल दिया गया है। हाफिज सईद विकलांग हैं और अपनी विकलांग पत्नी के साथ जिस मकान में रहते हैं, उसके नाम पर बिजली कंपनी ने 1.76 लाख रुपए का बिल भेज दिया है। बिजली कंपनी का तर्क है कि इतने सालों तक बगैर कनेक्शन आसपास के लोगों से कनेक्शन लेकर इस्तेमाल किया गया। इसलिए अब परिवार के खिलाफ चालान प्रस्तुत किया गया है।

परिवार का यह तर्क परिवार का तर्क है कि उनके घर में बिजली मीटर नहीं था। बावजूद बिजली कंपनी उनके खिलाफ लाखों रुपए जमा करने का दबाव बना रही है। बंदूकधारी गार्ड को दरवाजे पर बिठा दिया गया है। ताकि किसी से कोई मदद भी नहीं ले सके। बिजली कंपनी की इस मनमानी की शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।

कांग्रेस ने इस मामले में ‘गांधीगिरी’ करते हुए बंदूक लेकर खड़े हुए गार्ड को फूल माला पहनाकर विरोध स्वरूप उसका स्वागत किया। साथ ही परिवार की जान बख्शने की भीख मांगी।

उग्र प्रदर्शन करेंगे

कांग्रेस नेता शुक्ला ने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों के साथ नरेला विधानसभा क्षेत्र में बिजली कंपनी के इंजीनियर प्रतिदिन अमानवीय एवं अशोभनीय व्यवहार कर रहे हैं। निर्धन परिवार किस तरह से लाखों रुपए का बिल जमा करेंगे। इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। आने वाले दिनों में कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान दीपक दीवान, महेश मेहरा, बाबर खान, युवराज सिंह राय, अलीमुद्दीन बिल्ले, अशरफ खान आदि मौजूद थे।

Hot this week

भोपाल स्टेशन पर मानवता शर्मसार: 1 महीने की मासूम को ऑटो में छोड़कर भागे तीन लोग

​भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह...

10-10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ (NDPS) तस्करी...

भोपाल: कल्याण नगर में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

​भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में...

प्लॉट के नाम पर 18.75 लाख की धोखाधड़ी, यूनाइटेड इंफ्रा के 3 निदेशकों पर केस

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्लॉट बेचने के नाम...

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को...

Topics

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

​भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img