Thursday, July 9, 2026
28.9 C
Bhopal

भोपाल के आनंद नगर से मंदिर, वार्ड ऑफिस-पुलिस चौकी हटेगी

भोपाल के आनंद नगर तिराहे के पास से 3 मंदिर, वार्ड ऑफिस, पुलिस चौकी और सार्वजनिक शौचालय हटाने की कार्रवाई अगले हफ्ते होगी। अफसरों की माने तो 3 में से 2 मंदिर पूरे और एक आधा हटाया जाएगा। यहां विराजित भगवान की मूर्तियों को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद दूसरे मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

तीनों मंदिर में भगवान शिव, हनुमान और मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित हैं। इस संबंध में मंदिर के पुजारियों से भी बात की गई है। तिराहे पर पुलिस चौकी को सामने खाली जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, वार्ड ऑफिस की पास के वार्ड कार्यालय में शिफ्टिंग की जा रही है। निगम के सामुदायिक शौचालय को भी अगले तीन से चार दिन के अंदर हटाने की कार्रवाई होगी।

146 दुकानें भी हटाई गई आनंद नगर तिराहे पर शुक्रवार को कुल 146 दुकानों को हटाने की कार्रवाई हो चुकी है। सुबह से शाम तक दुकानें तोड़ दी गईं। कई दुकानदारों ने स्वैच्छा से ही दुकानें हटा ली थी। कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी यहां पहुंचे थे और दुकानें हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। हालांकि, प्रशासन पहले ही मुआवजा वितरित कर चुका था। इसलिए लोगों ने स्वैच्छा से अपनी दुकानें हटाने का काम शुरू कर दिया था।

इसलिए हटाए जा रहे निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफिस इंडिया (एनएचएआई) नेशनल हाईवे-146 के आशाराम तिराहा से रत्नागिरी तिराहे तक 16 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा कर रहा है। सिक्सलेन निर्माण के दौरान ही आनंद नगर में फ्लाईओवर भी बनेगा। इसके लिए सड़क किनारे की दुकानें हटाई गई है। ताकि, निर्माण में कोई दिक्कत न हो।

Hot this week

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

Topics

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img