Tuesday, April 14, 2026
30.2 C
Bhopal

ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 2 पकड़ाए

हीरा नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो बदमाशों को पकड़ा। उनके पास से 13.30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर और भी जानकारी निकाल रही है।

शुक्रवार को हीरा नगर पुलिस की टीम इलाके में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान संदिग्धों को चेक किया जा रहा था। आदित्य गेटवे बिल्डिंग के पीछे नाले के पास एमआर-10 रोड पर पुलिस की टीम पहुंची, जहां पर दो युवक संदिग्ध हालत में बाइक पर खड़े दिखे। पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा।

उनका नाम पूछने पर एक ने रोहन कदम (24) निवासी भाग्यलक्ष्मी कॉलोनी और दूसरे ने गोपाल उर्फ दीपक अहिरवार (23) निवासी हीरानगर होना बताया। उनकी तलाशी ली तो उनके पास थैली में ब्राउन शुगर मिली। जिसका वजन 13.30 ग्राम थैली सहित मिला। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया और आगामी कार्र‌वाई कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों नशे की लत पूरी करने और जल्दी पैसा कमाने की नियम से सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे। दोनों शातिर बदमाश है, इन पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है।

Hot this week

MP में डिजिटल जनगणना का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा पहला चरण

​भोपाल | मध्यप्रदेश में देश की 16वीं जनगणना का...

भोपाल: शराब दुकान के बाहर सरेराह फायरिंग, नगर निगमकर्मी से विवाद के बाद फैलाई दहशत

​ ​भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ...

Topics

MP में डिजिटल जनगणना का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा पहला चरण

​भोपाल | मध्यप्रदेश में देश की 16वीं जनगणना का...

भोपाल: शराब दुकान के बाहर सरेराह फायरिंग, नगर निगमकर्मी से विवाद के बाद फैलाई दहशत

​ ​भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ...

टाटा नमक की नकली पैकिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में माल जब्त

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में पुलिस ने ब्रांडेड...

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img