Tuesday, April 14, 2026
33.7 C
Bhopal

नई गर्लफ्रेंड के मिलने पर पुरानी गर्लफ्रेंड के साथ की मारपीट

मध्यप्रदेश के गुना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके ही पूर्व लिव-इन पार्टनर ने कार से कुचलने की कोशिश की। कार की टक्कर लगने से महिला घायल हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि नई गर्लफ्रेंड मिलने के बाद से प्रेमी उसे रास्ते से हटाना चाहता है और इसलिए उसे कार से कुचलने की कोशिश की है। उसने मारपीट के आरोप भी लगाए हैं। जहां पीड़िता आरोपी द्वारा जान से मारने की नीयत से कार से कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगा रही है वहीं पुलिस ने इस गंभीर मामले में केवल लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

4 साल से लिव-इन में रह रही थी पीड़िता

पीड़िता ने बताया है कि वो बदरवास के रहने वाले विक्की पंडा के साथ पिछले चार साल से लिव इन में रह रही थी। इस दौरान विक्की ने उसे पत्नी बनाकर अपने साथ रखा लेकिन कुछ समय पहले विक्की उसे छोड़कर अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा। आठ महीनों से विक्की से उसका विवाद चल रहा था। विक्की ने उसे मिलने के बहाने पार्क में बुलाया था, वहां पर विक्की के साथ उसकी नई गर्लफ्रेंड और अन्य लोग भी मौजूद थे। वहां पर विक्की ने उसके साथ मारपीट की।

कार से कुचलने की कोशिश

पीड़िता के मुताबिक मारपीट के बाद जब वो बचने के लिए पार्क से भागी तभी आरोपी विक्की ने अपनी कार से उसे पीछे से चक्कर मार दी और भाग गया। महिला को घायल हालत में देख स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पीड़िता के गंभीर आरोपों के बावजूद पुलिस ने केवल लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img