Thursday, July 9, 2026
24.5 C
Bhopal

शराब के नशे में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी

ग्वालियर के थाटीपुर में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी बीमार रहती थी और जब उसने खाना बनाने से इंकार किया तो आरोपी पति आपा खो बैठा और विवाद करते हुए घर में रखे अवैध कट्टे से पत्नी को गोलियों से भून डाला। दो गोलियां लगने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी के पास स्थित मॉडल स्कूल के पास की है। यहां रहने वाला सोनू तोमर शराब पीने का आदी है। वो शनिवार रात को शराब के नशे में करीब 11 बजे घर पहुंचा। सोनू की पत्नी रुचि तोमर बीमार रहती थी। आरोपी सोनू ने पत्नी रूचि से खाना बनाने के लिए कहा तो उसने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए खाना बनाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर पति सोनू विवाद करने लगा और हाथापाई करना शुरू कर दी। इसी दौरान उसने घर में रखा अवैध कट्टा निकाला और पत्नी रूचि पर एक के बाद गोलियां बरसा दीं। दो गोलियां लगने से रूचि तोमर की मौके पर ही मौत हो गई। घर में हो रहे शोर को सुनकर आरोपी की मां व बच्चे कमरे में पहुंचे और आरोपी सोनू को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई, डरे सहमे बच्चे घर के एक कोने में छुप गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सोनू तोमर घर से भाग गया था बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

Topics

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img