Thursday, July 9, 2026
24.5 C
Bhopal

डीबी मॉल के फूड कोर्ट में लापरवाही का एक गंभीर मामला शाकाहारी सोया चाप में निकला मांस

भोपाल। डीबी मॉल के फूड कोर्ट में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां बिरयानी क्वीन आउटलेट पर शाकाहारी सोया चाप बिरयानी का ऑर्डर देने वाले एक परिवार को खाने में चिकन का टुकड़ा परोसा गया। इस घटना से शाकाहारी उपभोक्ताओं में भारी रोष है और उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है।

शिकायतकर्ता अजीत सिंह ने बताया कि वे अपने भाई नरेंद्र मीणा और बेटी भाग्या के साथ खाना खाने फूड कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने शुद्ध शाकाहारी भोजन की प्राथमिकता देते हुए बिरयानी क्वीन से सोया चाप का ऑर्डर दिया। लेकिन परोसी गई सोया चाप बिरयानी में चिकन के टुकड़े मिलने पर वह दंग रह गए।

वीडियो साक्ष्य के रूप में तैयार किया

अजीत ने तुरंत इस घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में तैयार किया। अजीत सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा हम पूर्णतः शाकाहारी हैं। भोजन में मांस मिलना केवल एक गलती नहीं है, बल्कि हमारी धार्मिक आस्था और विश्वास पर गहरी चोट है। प्रबंधन की यह लापरवाही अक्षम्य है।

स्टाफ और संचालक ने गलती स्वीकारी

मामला बढ़ता देख आउटलेट के स्टाफ और संचालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने लिखित में गलती मानी और रुपये वापस करने की पेशकश की। आउटलेट के मालिक अरनब ने भी फोन पर शिकायतकर्ता से माफी मांगी।

पीड़ित पक्ष ने फूड कोर्ट मैनेजर गौरीशंकर को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यहां स्वच्छता और शुद्धता के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनकी मांग है कि शाकाहारी और मांसाहारी भोजन पकाने के लिए अलग-अलग रसोई की व्यवस्था होनी चाहिए।

Hot this week

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

Topics

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img