Thursday, October 22, 2026
30.8 C
Bhopal

बुजुर्ग महिला के साथ दो महिलाओं ने की ठगी

ग्वालियर शहर में शातिर ठगों ने एक बार फिर वृद्धा को निशाना बनाकर 30 ग्राम सोने के गहने ठग लिए। इस बार दो महिलाओं ने ही वृद्धा को ठगा है। वृद्धा महाराज बाड़ा के पास स्थित दुकान से पर्स खरीद रही थी, तभी दो महिलाएं पास आई। इन महिलाओं ने नाटकीय अंदाज में रूमाल दिखाया और कहा- इसमें रुपए हैं। इन्हें गिनना है। इसके अंदर नोट की गड्डी झलक रही थी, लेकिन वह नोटों की गड्डी नहीं कागज की रद्दी थी।

वृद्धा को बातों में फंसाकर यह रूमाल थमा दिया, फिर गहने उतरवा लिए। इसके बाद वृद्धा को कुछ दूरी पर अपने साथ ले गईं और गहनों की पोटली लेकर गायब हो गई। वृद्धा के पास कागज की कतरन की गड्डी रह गई। यह वारदात दिनदहाड़े रविवार महाराज बाड़ा और गांधी गोलंबर के बीच हुई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आई है। वृद्धा बेटे के साथ थाने भी पहुंची, लेकिन पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर चलता कर दिया।

बहोड़ापुर स्थित आनंद नगर की रहने वालीं सरोज पत्नी राजकुमार जैन अपने बेटे नवीन जैन के साथ दांत के डॉक्टर को दिखाने के लिए गई थीं। डाक्टर से चेकअप कराने के बाद बेटे ने उन्हें महाराज बाड़ा पर छोड़ दिया। यहां से उन्हें आटो लेकर घर जाना था। वृद्धा यहां से पैदल गांधी गोलंबर तक पहुंची। यहां से उन्हें पर्स खरीदना था। इसी दौरान दो महिलाएं इनके पास आई। इन्होंने ही बातों में फंसाया।

फिर वृद्धा से सोने की तीन अंगूठी, सोने की चेन उतवाकर पोटली में रखवा ली। 500 रुपए का नोट ऊपर लगाकर कागज की रद़्दी वाली गड्डी उन्हें थमा दी। फिर महिलाएं थोड़ी देर में आने की बात कहकर गायब हो गई। कुछ देर बाद वृद्धा को ठगी का अहसास हुआ। फिर वृद्धा सीधे घर पहुंची और स्वजनों को घटना बताई। बेटा जनकगंज थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें ठगी करने वाली महिलाएं भी नजर आई हैं।

Hot this week

रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एमपी नगर के शिवाजी नगर की घटना

भोपाल: एमपी नगर थाना इलाके के शिवाजी नगर स्थित...

संविदा बिजली कर्मचारियों का गोविंदपुरा में आज प्रदर्शन, नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग

भोपाल: बिजली कंपनियों के संविदा अधिकारी और कर्मचारी नियमितीकरण...

भोपाल: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे 13 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत

भोपाल: रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ में दिल दहला देने...

जेपी अस्पताल: डॉक्टरों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर अड़े चिकित्सक

भोपाल: जयप्रकाश जिला अस्पताल (जेपी अस्पताल) में वेतन और स्टाइपेंड...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img