Wednesday, July 8, 2026
25 C
Bhopal

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद जब कर्जदार हो गया तो उसने अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि, सीधी से रीवा एक वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी मां के साथ आए नाबालिग बेटे ने करीब 15 लाख रुपए कीमत के मां के सोने के आभूषण पार कर दिए। हालांकि, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए चोरी की इस वारदात का खुलासा कर दिया है। साथ ही, नाबालिग के एक दोस्त के घर से चोरी गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं।

मामले को लेकर थाना प्रभारी आशीष मिश्रा का कहना है कि, सीधी में रहने वाले तिवारी परिवार की महिला रीवा स्थित अपनी बहन के घर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। शनिवार को वैवाह कार्यक्रम स्थल से घर लौटने के बाद जब उसने अपने जेवर उतारकर रखे तो चंद मिनटों बाद सभी जेवर गायब हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी जेवर नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई। चोरहटा पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उसका नाबालिग पुत्र भी गायब है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे सीधी से ढूंढ निकाला। रीवा लाकर उससे पूछताछ करने पर पता चला कि नाबालिग ने ही सीधी में अपने दोस्त के यहां जेवर छिपा दिए थे।

नाबालिग ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, उसे मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई, उसी में वो काफी पैसे हार गया था। ये पैसे उसने अपने दोस्तों से उदार ले रखे थे। इसी कर्ज के पैसों को चुकाने के लिए उसने चोरी की। दूसरी तरफ मां ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने जब्त किए सोने के जेवरात बिना मामला दर्ज किए मां के सुपुर्द कर दिए हैं। लेकिन, बेटे की गतिविधियों पर नजर रखने की नसीहत माता-पिता से की है, ताकि लड़का ऐसी वारदात कहीं बाहर अंजाम न दे दे।

Hot this week

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

Topics

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img