Saturday, October 24, 2026
26.8 C
Bhopal

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। बीती रात शहर के व्यस्त क्षेत्रों में शुमार माधौपुरा पुलिया क्षेत्र से बाइक सवार बदमाश दूल्हे के बड़े भाई से चार लाख रुपये व गहने रखे बैग को छीनकर भाग गए। इस्लामपुरा की विजय सिंह वाली गली में रहने वाले नितिन राठौर की मंगलवार की रात शादी थी।

रात 11 बजे के करीब श्रीराम पैलेस पर नितिन की बारात पहुंची। घोड़ी पर बैठे दूल्हे के आसपास बारातियों का झुंड था, तेज आवाज में बज रहे साउंड की धुनों पर कुछ बाराती नाच रहे थे। इसी दौरान तोरण मारने व बरोना रखने की रस्म अदायगी के लिए दूल्हे के बड़े भाई रामसेवक राठौर उम्र 50 साल बारात के पीछे-पीछे आ रही कार के पास गए। उन्होंने कार का दरवाजा खोला और बरोना (छोटी मटकी) को निकाला।

इसी दौरान पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश आए, उनमें से एक ने झपट्टा मारकर रामसेवक के कंधे पर टंगा बैग छीना और फिर दोनों माधौपुरा की पुलिया की ओर भाग गए। रामसेवक मदद के लिए चिल्लाए, लेकिन साउंड की तेज आवाज कोई बाराती उनकी गुहार नहीं सुन पाया।

रामसेवक ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह भाग गए। रात में ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई, लेकिन कोतवाली पुलिस करीब 11 घंटे बाद सुबह 10 बजे घटना स्थल पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जिससे बदमाशों की पहचान हो सके। पीड़ित के अनुसार बैग में चार लाख दो हजार रुपये के अलावा दुल्हन का मंगलसूत्र व कुछ छोटे गहने भी थे।

Hot this week

झागरिया खुर्द में पुलिस अधीक्षक ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

भोपाल (देहात)। मध्य प्रदेश शासन के 'जन विश्वास अभियान'...

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

Topics

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img