Saturday, October 24, 2026
20.3 C
Bhopal

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आर्बिट मॉल के पास स्थित पीयू-4 क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

मृतक की पहचान भूसामंडी निवासी गोलू चंद्रवंशी के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात गोलू के एक दोस्त ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि उस दोस्त का कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। जब गोलू अपने दोस्त की मदद करने और मामला शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचा, तो वहां मौजूद दो युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बदमाशों ने गोलू पर चाकू से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर नशे की हालत में थे और उन्होंने बेहद आक्रामक तरीके से गोलू के पेट पर वार किए। इस खूनी संघर्ष में गोलू का एक अन्य दोस्त हरिओम भी घायल हुआ है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में गोलू को मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलू पेशे से बाउंसर था और हाल ही में उसने पीयू-4 इलाके में एक कैफे का संचालन भी शुरू किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और विजयनगर थाने का बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गोलू के परिवार में माता-पिता और एक भाई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि हत्या की असली वजह स्पष्ट हो सके।

Hot this week

झागरिया खुर्द में पुलिस अधीक्षक ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

भोपाल (देहात)। मध्य प्रदेश शासन के 'जन विश्वास अभियान'...

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

Topics

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img