Sunday, October 25, 2026
20.3 C
Bhopal

15 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिलने से गुत्थी उलझी

​भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बंजारा बस्ती में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी काजल बंजारा ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मौत के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।

​भाई ने देखा बहन का शव

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका काजल के पिता रमेश बंजारा और मां हर रोज की तरह शुक्रवार सुबह फेरी लगाने निकल गए थे। दोनों शहर में घूम-घूमकर प्लास्टिक का सामान बेचते हैं। शाम को जब काजल का छोटा भाई घर पहुँचा, तो उसने अपनी बड़ी बहन को दुपट्टे के फंदे से लटका पाया। मासूम भाई की चीख सुनकर पड़ोसी जमा हुए और माता-पिता को सूचना दी गई।

​जांच में जुटी पुलिस

​सूखी सेवनिया थाने के एसआई यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। शनिवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि काजल ने पांचवीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ दिया था। घर में किसी भी तरह के विवाद या काजल को डांटने-फटकारने की बात से परिजनों ने साफ इनकार किया है।

​हर एंगल से हो रही तफ्तीश

​थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मृतका के मोबाइल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और मामले की दिशा साफ हो सकेगी।

Hot this week

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

छोला इलाके में थिंक गैस की लाइन में लगी आग, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ लीकेज

भोपाल: राजधानी के छोला इलाके में शनिवार दोपहर थिंक गैस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

Topics

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img