Sunday, October 25, 2026
20.3 C
Bhopal

रफ्तार और जल्दबाजी ने उजाड़ी खुशियां: शादी से लौट रहे दोस्तों की बोलेरो में लगी आग, 4 गंभीर

​भोपाल। राजधानी के गांधीनगर थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। मुबारकपुर के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी लेन में पलटते ही आग का गोला बन गई। इस हादसे में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

​जल्दी घर पहुंचने की होड़ बनी काल

​पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की बड़ी वजह ‘जल्दबाजी’ सामने आई है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त करोंद में एक शादी समारोह से शामिल होकर देर रात भानपुर और डोबरा लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजने के कारण परिजनों के लगातार फोन आ रहे थे। घर जल्दी पहुंचने के चक्कर में चालक निखिल ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे प्रिंस और रंगला पंजाब ढाबा के बीच वाहन पर से नियंत्रण खो गया।

​मददगारों ने बचाई जान

​हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बोलेरो पलट गई और उसमें तुरंत आग भड़क उठी। गनीमत रही कि पास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाई और आग की लपटों के बीच फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें गाड़ी धू-धू कर जलती नजर आ रही है।

​पुलिस की कार्रवाई

​गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों में दो युवक भानपुर और दो डोबरा के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे ओवरस्पीडिंग और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। फिलहाल घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है

Hot this week

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

छोला इलाके में थिंक गैस की लाइन में लगी आग, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ लीकेज

भोपाल: राजधानी के छोला इलाके में शनिवार दोपहर थिंक गैस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

Topics

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img