Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: गांजा तस्करी करते पति-पत्नी गिरफ्तार, धारदार हथियार भी बरामद

​भोपाल | आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक दंपत्ति को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 4 किलो गांजा और दो धारदार छुरी बरामद की गई है। जप्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 25,000 रुपये आंकी गई है।

​किराए के मकान में फैला रहे थे दहशत

​पुलिस के अनुसार, शंकराचार्य नगर स्थित एक मकान की मालकिन ने सूचना दी थी कि उनका किराएदार आदिल उर्फ अद्दू हाथ में हथियार लेकर दहशत फैला रहा है। थाना प्रभारी श्रीमती शिल्पा कौरव के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, तो कमरे की तलाशी के दौरान आदिल और उसकी पत्नी गुनगुन संकत संदिग्ध अवस्था में मिले।

​पुश्तैनी धंधे की आड़ में तस्करी

​तलाशी के दौरान कमरे से प्लास्टिक की बोरी में रखा 3 किलो 921 ग्राम गांजा और लोहे की दो तलवारनुमा छुरियां मिलीं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने पुश्तैनी धंधे को जिंदा रखने के लिए झोले में छिपाकर गांजे की सप्लाई करते थे। आरोपी आदिल भोपाल मंडी में हम्माली का काम करता है, जबकि गुनगुन ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी सहेली से बेचने के लिए गांजा लेकर आई थी।

​पुलिस की कार्रवाई

​दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8, 20 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहाँ से लाए थे और उनके नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

​सराहनीय भूमिका: इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पा कौरव, उनि कुंजविहारी सिंह, सउनि यासीन खान और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img