Sunday, June 21, 2026
33.2 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से ज्यादती, भाई का दोस्त निकला आरोपी

इंदौर | शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती से दोस्ती और शादी का वादा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पांच साल की दोस्ती, फिर दिया धोखा

​पीड़िता के अनुसार, आरोपी रोहित मालवीय उसके भाई का दोस्त है और पिछले पांच सालों से उसका घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों में जान-पहचान हुई। युवती का आरोप है कि रोहित ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और नजदीकियां बढ़ाईं।

होटल ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध

​पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि अक्टूबर 2021 में रोहित उसे खजराना गणेश मंदिर दर्शन के बहाने ले गया था। वहां से लौटते वक्त वह उसे एक होटल ले गया, जहाँ शादी का वादा कर उसने पहली बार गलत काम किया। इसके बाद आरोपी लगातार युवती का शोषण करता रहा।

नंबर ब्लॉक किया तो खुला राज

​युवती का कहना है कि आरोपी अक्टूबर 2025 तक लगातार संबंध बनाता रहा। 12 जनवरी को जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया और उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। थक-हारकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस का पक्ष: “युवती की शिकायत पर आरोपी रोहित मालवीय के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।”

लसूड़िया पुलिस थाना

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

भोपाल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

​भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर फेस-2 में...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर व्यापारी को लगाया 5.50 लाख का चूना

​इंदौर। शहर के एक बैग व्यापारी के साथ साइबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img