Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय नर्सिंग छात्र की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने छात्र को उस वक्त अपनी चपेट में ले लिया जब वह घर लौट रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम मृतक की पहचान आकाशदीप (24), पिता सुनील कुमार दीप के रूप में हुई है। आकाशदीप भैंसाखेड़ी इलाके में रहकर एक निजी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार रात करीब 2 बजे वह अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था। चंचल चौराहे के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जैसे ही उसने कट पॉइंट पार किया, सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
सीसीटीवी से कातिल कार की तलाश हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने लहूलुहान हालत में आकाशदीप को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन शनिवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।

​पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस चंचल चौराहे और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img