Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, बिना रिफ्लेक्टर वाले डिवाइडर ने बढ़ाई मुसीबत

​भोपाल | राजधानी के गिन्नौरी रोड पर 19 फरवरी को हुआ एक खौफनाक हादसा अब चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार को इस घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। वीडियो में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद किसी फुटबॉल की तरह हवा में कई फीट ऊपर उछलती और फिर आगे जाकर गिरती दिखाई दे रही है। गनीमत रही कि इस फिल्मी अंदाज वाले हादसे में कार सवारों की जान बच गई और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

​‘अदृश्य’ डिवाइडर बना काल का फंदा

​हादसे ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस डिवाइडर से कार टकराई, उस पर न तो रिफ्लेक्टर (रेडियम पट्टी) लगी है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। रात के अंधेरे में यह डिवाइडर सड़क के रंग में ऐसा घुल-मिल जाता है कि चालकों को इसका अंदाजा ही नहीं होता। इसी ‘अदृश्य’ बाधा के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका।

​पार्षद ने उठाए सवाल, प्रशासन से मांग

​घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पार्षद समर हुजूर ने इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रशासन को घेरा है। उन्होंने मांग की है कि:

  • ​शहर के सभी डिवाइडरों पर तुरंत रेडियम पट्टी और संकेतक लगाए जाएं।
  • ​ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां रोशनी के पुख्ता इंतजाम हों।

​स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर वक्त रहते इन बिना संकेतक वाले डिवाइडरों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।

    Hot this week

    भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

    ​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

    वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

    ​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

    छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

    ​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

    Topics

    खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

    ​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img