Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

सीवर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो निगम कर्मियों की मौत

​इंदौर | चोइथराम मंडी गेट के पास सोमवार शाम सीवर लाइन की सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम (जोन 13) के दो कर्मचारियों की टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान करण यादव और अजय डोडिया के रूप में हुई है।

​कैसे हुआ हादसा?

​जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे सक्शन मशीन के जरिए सीवर की सफाई की जा रही थी। इसी दौरान मशीन के पाइप का एक हिस्सा चैंबर के अंदर गिर गया। उसे निकालने के लिए पहले एक कर्मचारी नीचे उतरा, लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया, तो दूसरा कर्मचारी उसे देखने अंदर गया। जहरीली गैस के कारण दोनों वहीं बेहोश हो गए।

​बचाव की कोशिश रही नाकाम

​मौके पर मौजूद तीसरे कर्मचारी अकबर ने जब दोनों को बेसुध देखा, तो उसने शोर मचाया और खुद भी उन्हें बचाने की कोशिश की। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img