Friday, June 19, 2026
35.9 C
Bhopal

सीवर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो निगम कर्मियों की मौत

इंदौर | चोइथराम मंडी गेट के पास सोमवार शाम सीवर लाइन की सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम (जोन 13) के दो कर्मचारियों की टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान करण यादव और अजय डोडिया के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

​जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे सक्शन मशीन के जरिए सीवर की सफाई की जा रही थी। इसी दौरान मशीन के पाइप का एक हिस्सा चैंबर के अंदर गिर गया। उसे निकालने के लिए पहले एक कर्मचारी नीचे उतरा, लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया, तो दूसरा कर्मचारी उसे देखने अंदर गया। जहरीली गैस के कारण दोनों वहीं बेहोश हो गए।

बचाव की कोशिश रही नाकाम

​मौके पर मौजूद तीसरे कर्मचारी अकबर ने जब दोनों को बेसुध देखा, तो उसने शोर मचाया और खुद भी उन्हें बचाने की कोशिश की। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...

Topics

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img