Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत का एक अजीब मामला सामने आया है। भदभदा स्थित 23वीं बटालियन निवासी रितेश आर्य, जो कैमरे किराए पर देने का व्यवसाय करते हैं, धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। मंडीदीप निवासी एक युवक उनसे करीब 3 लाख रुपये के कैमरे और लेंस किराए पर लेकर गायब हो गया है।

क्या है मामला?

पीड़ित रितेश के अनुसार, सतलापुरा (मंडीदीप) निवासी सुरेंद्र रघुवंशी अक्सर उनसे कैमरे किराए पर लेता था। बीते दिनों वह फिर से शूटिंग के उपकरण ले गया, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी उसने सामान वापस नहीं किया। अब आरोपी का फोन बंद आ रहा है और उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। रितेश के पास कैमरे ले जाते हुए आरोपी का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पीड़ित का आरोप है कि कमला नगर थाना पुलिस मामले में सहयोग नहीं कर रही है। रितेश ने जब शिकायत दर्ज करानी चाही, तो थाने से उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि “कैमरा दिलाना हमारा काम नहीं है।” पुलिस के इस अड़ियल रवैये से परेशान होकर अब पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाने का निर्णय लिया है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img