Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

युवती ने SI की रिवॉल्वर के साथ पोस्ट की फोटो, विभाग में मचा हड़कंप

इंदौर। सोशल मीडिया पर रील और फोटो का चस्का अब पुलिस महकमे के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। ताजा मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाने का है, जहां एक युवती द्वारा सरकारी पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही संबंधित सब-इंस्पेक्टर (SI) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुई फोटो

जानकारी के अनुसार, शिविका नामक युवती ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पिस्टल के साथ टशन दिखाते हुए फोटो अपलोड की थी। जांच में पता चला कि फोटो में दिख रही पिस्टल परदेशीपुरा थाने में पदस्थ एक एसआई की है। मामला जैसे ही चर्चा में आया, युवती ने आनन-फानन में अपने अकाउंट से फोटो डिलीट कर दिए, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट अधिकारियों तक पहुंच चुके थे।

सख्त कार्रवाई के संकेत

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने स्पष्ट किया कि हथियारों का इस तरह सार्वजनिक प्रदर्शन कानूनन गलत है। डीसीपी कुमार प्रतीक ने संबंधित एसआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह पहले ही अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए कई पुलिसकर्मियों पर डिमोशन और निष्कासन की गाज गिरा चुके हैं।

जांच के घेरे में ‘सरकारी पिस्टल’

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सरकारी पिस्टल युवती के हाथ तक कैसे पहुंची। यदि यह सिद्ध होता है कि एसआई ने जानबूझकर पिस्टल युवती को दी थी, तो उन पर निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई होना तय है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की छवि खराब करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img