Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। लोकनायक नगर में रहने वाले मांगलिया पंप के मैनेजर विजय राठौर के घर अक्टूबर माह में हुई 20 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने 5 महीने की देरी के बाद मंगलवार रात को एफआईआर (FIR) दर्ज की। हैरानी की बात यह है कि यह कार्रवाई भी तब हुई जब पीड़ित ने थक-हारकर वरिष्ठ अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया।

​जांच के नाम पर पांच महीने का ‘टालमटोल’

​पीड़ित विजय राठौर का आरोप है कि वे घटना के बाद से ही लगातार थाने के चक्कर काट रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मी हर बार आवेदन लेकर जांच का आश्वासन देकर उन्हें लौटा देते थे। पीड़ित के अनुसार, थाने के एक जवान ने तो यहां तक कह दिया कि “एफआईआर लिखाकर क्या करोगे।”

​संदिग्ध की जानकारी देने पर भी नहीं हुई कार्रवाई

​पीड़ित ने पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में भी सुराग दिया था, जिसका मोबाइल घटना के बाद 17 दिनों तक बंद था। बावजूद इसके पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके अलावा, पीड़ित का यह भी आरोप है कि अब एफआईआर दर्ज करते समय पुलिस चोरी गए जेवरों का वजन कम दिखाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, वरिष्ठ अफसरों के दखल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img