Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

एमवाय के स्टॉक आईसीयू में चाय वाले ने महिला से की अश्लील हरकत, केस दर्ज

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एमवाय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ मरीजों की सेवा के लिए बनी जगह पर एक महिला की अस्मत से खिलवाड़ की कोशिश की गई। अस्पताल के वार्ड में चाय देने आए एक युवक ने वहां मौजूद एक महिला तीमारदार के साथ न केवल अश्लील हरकतें की, बल्कि उसका मोबाइल नंबर मांगते हुए विवाद भी किया।

​क्या है पूरा मामला?

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय एक महिला की मां अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित स्टॉक आईसीयू में भर्ती हैं। 4 मार्च की रात करीब 8:45 बजे, जब महिला अपनी मां की देखरेख कर रही थी, तभी छोटू नाम का चाय वाला वहां पहुंचा।

​महिला का आरोप है कि चाय देने के बहाने आरोपी उसे देखकर अश्लील इशारे करने लगा। हद तो तब हो गई जब उसने महिला का नाम, पता और मोबाइल नंबर मांगना शुरू कर दिया।

​गार्ड को देख छू मंतर हुआ आरोपी

​जब महिला ने कड़ा विरोध किया, तो आरोपी डरने के बजाय उससे बहस और झगड़ा करने लगा। शोर सुनकर जब अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड मौके की ओर दौड़ा, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी छोटू वहां से भाग निकला।

​पुलिसिया कार्रवाई

​पीड़िता की शिकायत पर संयोगितागंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी छोटू चाय वाला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img