Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल देहात पुलिस कार्यालय में मना होली मिलन समारोह

​भोपाल। राजधानी के देहात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को होली का रंग जमकर बरसा। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी पुलिस महकमे ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर आरक्षक स्तर के कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।

​समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री रामशरण प्रजापति सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया और जिले के सभी एसडीओपी व थाना प्रभारी शामिल हुए। काम के तनाव को पीछे छोड़ पुलिसकर्मी डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए। वॉटर कैनन की बौछारों के बीच उड़ते गुलाल ने उत्सव के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।

​इस मौके पर एसपी रामशरण प्रजापति ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने पुलिस बल को आगामी त्योहारों के दौरान भी पूरी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img