Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

सूखी सेवनिया बायपास पर हादसा: कंटेनर से टकराया पार्सल वाहन, चालक की मौत

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया बायपास पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक पार्सल वाहन आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में उससे जा टकराया। हादसे में पार्सल वाहन के चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अमेठी से माल लेकर आ रहा था चालक

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 24 वर्षीय मुईन अहमद (पिता मोहम्मद सगीर अहमद) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अमेठी का निवासी था। मुईन एक निजी एजेंसी का पार्सल वाहन चलाता था और उत्तर प्रदेश से माल लोड कर भोपाल में डिलीवरी देने आ रहा था। रविवार सुबह सूखी सेवनिया बायपास पर वाहन की रफ्तार तेज होने और ओवरटेक करने की कोशिश में वह अपना नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसा।

अस्पताल में तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुईन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और दोपहर बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img