Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

सूखी सेवनिया बायपास पर हादसा: कंटेनर से टकराया पार्सल वाहन, चालक की मौत

​भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया बायपास पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक पार्सल वाहन आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में उससे जा टकराया। हादसे में पार्सल वाहन के चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

​अमेठी से माल लेकर आ रहा था चालक

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 24 वर्षीय मुईन अहमद (पिता मोहम्मद सगीर अहमद) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अमेठी का निवासी था। मुईन एक निजी एजेंसी का पार्सल वाहन चलाता था और उत्तर प्रदेश से माल लोड कर भोपाल में डिलीवरी देने आ रहा था। रविवार सुबह सूखी सेवनिया बायपास पर वाहन की रफ्तार तेज होने और ओवरटेक करने की कोशिश में वह अपना नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसा।

​अस्पताल में तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुईन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और दोपहर बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img