Tuesday, June 30, 2026
27.6 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म, लिव-इन पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

​पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय युवती एमएससी नर्सिंग की छात्रा रही है। साल 2024 में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात बैतूल निवासी कपिल गलफट से हुई थी। आरोपी ने जून 2024 में युवती को शादी का भरोसा दिलाकर शिवसिटी इलाके में किराए का कमरा लिया और दोनों वहां लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

धमकी देकर शादी से मुकरा आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब भी शादी की बात आती तो वह टालमटोल करने लगता। 2026 की शुरुआत से ही आरोपी ने दूरी बनाना शुरू कर दिया और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया। 13 मार्च को आरोपी ने फिर से शादी का आश्वासन देकर युवती से मुलाकात की और उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद जब युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

​परेशान होकर युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद शनिवार को राजेंद्र नगर थाने में आरोपी कपिल के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img