Thursday, July 2, 2026
26.7 C
Bhopal

मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

भोपाल | राजधानी के मिसरोद इलाके में एक बार फिर वैवाहिक वेबसाइट के जरिए धोखाधड़ी और यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर 36 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी हेमंत कीर को गिरफ्तार कर लिया है।

जीवनसाथी डॉट कॉम पर हुई थी मुलाकात

​पुलिस के अनुसार, मिसरोद निवासी पीड़िता एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। पिछले साल अक्टूबर में उसकी मुलाकात बुधनी निवासी हेमंत कीर से ‘जीवनसाथी डॉट कॉम’ के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू हुई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने युवती का विश्वास जीत लिया।

होटल में बनाया बंधक, कई बार किया शोषण

​आरोप है कि नवंबर 2025 में हेमंत भोपाल आया और मिसरोद के एक होटल में युवती को मिलने बुलाया। वहां उसने जल्द शादी करने का वादा कर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार पांच महीनों तक भोपाल आकर अलग-अलग स्थानों पर युवती का शोषण करता रहा।

शादी से मुकरा तो पहुंची थाने

​जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। खुद को ठगा महसूस कर पीड़िता ने मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुधनी से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img