Tuesday, June 30, 2026
32.1 C
Bhopal

शादी के लिए छात्रा पर बना रहा था दबाव , छात्रा ने की FIR

इन्दौर : शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा को दोस्ती महंगी पड़ गई। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता निजी कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा है। उसकी पहचान पिछले एक साल से सुजल खटीक नाम के युवक से थी। छात्रा के अनुसार, सुजल उस पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इनकार करने पर वह उसे और उसके परिवार को खत्म करने की धमकियां देने लगा।

कैफे में बुलाकर किया हंगामा

करीब 10 दिन पहले आरोपी ने छात्रा को मूसाखेड़ी स्थित एक कैफे में जबरन मिलने बुलाया। वहां शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद कुछ युवकों ने बीच-बचाव कर छात्रा को बचाया।

धमकियों से परेशान होकर पहुंची थाने

घटना के बाद आरोपी के परिजनों ने शुरुआत में माफी मांगी थी, लेकिन आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। वह लगातार छात्रा को डरा-धमका रहा था। आखिरकार परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों के साथ आजाद नगर थाने पहुंचकर आरोपी सुजल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img