Saturday, August 22, 2026
23.1 C
Bhopal

सांवेर रोड स्थित स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

इंदौर। शहर के सांवेर रोड स्थित नरवल क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ एक प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होने लगीं, जिससे पास ही स्थित मजदूरों के क्वार्टरों पर भी खतरा मंडराने लगा। गनीमत रही कि समय रहते दमकल विभाग को सूचना मिल गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

मजदूरों में मची रही दहशत

आग की भयावहता को देखते हुए पास के घरों और क्वार्टरों में रहने वाले मजदूरों ने आनन-फानन में अपना सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। धुएँ के गुबार के कारण क्षेत्र में रहने वाली कुछ महिलाओं को घबराहट की शिकायत हुई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

दमकल विभाग के एसआई शिवनारायण शर्मा के अनुसार, यह गोदाम मोहम्मद इरफान का है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और करीब 10 टैंकर पानी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटना के समय गोदाम बंद था और अंदर फंसे कुछ कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल आग लगने का ठोस कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, मामले की जाँच जारी है।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img