Sunday, June 28, 2026
33.4 C
Bhopal

फिजियोथेरेपिस्ट ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘खुद से परेशान हूं, सब खुश रहना’

भोपाल | कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित फॉर्च्यून सौम्या अटलांटिस कॉलोनी में रविवार सुबह एक फिजियोथेरेपिस्ट ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विवेक डेहरिया के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने किसी को जिम्मेदार न ठहराते हुए खुद से परेशान होने की बात लिखी है।

सुबह 9:30 बजे पत्नी ने देखा शव

पुलिस के अनुसार, विवेक डेहरिया अपनी पत्नी और दो साल की मासूम बेटी के साथ रहते थे और प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब उनकी पत्नी कमरे में पहुंचीं, तो विवेक को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। पड़ोसियों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के माता-पिता बैतूल में रहते हैं।

हैंडराइटिंग की होगी जांच

थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में विवेक ने लिखा है- “मैं खुद से परेशान होकर अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं, सब लोग खुश रहना।” पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग मिलान के लिए लैब भेजा जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों के विस्तृत बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img