Saturday, August 22, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल: कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा स्थित संभागीय कमिश्नर कार्यालय को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें कार्यालय परिसर में 15 छोटे आरडीएक्स (RDX) बम रखे होने का दावा किया गया था।

ईमेल में अजीबोगरीब मांगें और जिक्र

​धमकी भरे मेल में लिखा गया था कि दोपहर 1:15 बजे से पहले कार्यालय को खाली कर दिया जाए, वरना धमाके कर दिए जाएंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि मेल भेजने वाले ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी पर से सीबीआई केस हटाने की मांग की है। साथ ही, ईमेल में एक तेलुगु फिल्म ‘राजू वेड्स राम बाई’ की प्रशंसा भी की गई है।

जांच में जुटी पुलिस और डॉग स्क्वायड

​सूचना मिलते ही कोहेफिजा पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई, लेकिन अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

पुलिस का बयान: “हम ईमेल के आईपी (IP) एड्रेस को ट्रैक कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह किसी की शरारत लग रही है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।”

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img