Sunday, August 23, 2026
29.1 C
Bhopal

निवेश के नाम पर युवती से 6.20 लाख की ठगी, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवती को अधिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए की चपत लगा दी। ठगों ने वॉट्सऐप कॉल और एक फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप के जरिए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झांसे में लेकर ऐप डाउनलोड कराया

​पुलिस के अनुसार, न्यू अंजनी नगर की रहने वाली अदिति शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि नवंबर 2025 में उनके पास एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया था। फोन करने वाले ने उन्हें एक लिंक भेजकर एक खास ऐप डाउनलोड करवाया। दावा किया गया कि इस ऐप के जरिए निवेश करने पर रकम तीन गुना होकर मिलेगी।

मुनाफे का लालच देकर ऐंठे पैसे

​शुरुआत में अदिति ने कुछ छोटी रकम निवेश की, तो ऐप पर उन्हें काफी ज्यादा प्रॉफिट (मुनाफा) दिखाई दिया। इससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग स्कीमों का झांसा देकर मार्च 2026 तक अदिति से करीब 6 लाख 20 हजार रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

पैसे निकालने पर खुला राज

​जब युवती ने अपनी जमा रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने उससे और पैसे जमा करने की मांग की। शक होने पर जब अदिति ने और रकम देने से मना किया, तो आरोपियों ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया और उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप से बाहर निकाल दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की, जिसके आधार पर अब विजयनगर पुलिस बैंक खातों की जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

​शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का...

सबूतों के अभाव में नकली नोट मामले का आरोपी बरी, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

​बैतूल/आमला। जिला अदालत ने नकली नोट रखने और छापने...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img