Sunday, August 23, 2026
27.1 C
Bhopal

नवरात्रि में बड़ी लापरवाही, ‘वेज’ खाने की जगह परोस दिया ‘चिकन’

इंदौर। शहर के गुलाबबाग इलाके में नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान फूड डिलीवरी कंपनी की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। व्रत और पूजा-पाठ के माहौल के बीच एक शाकाहारी परिवार को वेज ऑर्डर की जगह नॉनवेज डिश डिलीवर कर दी गई। इससे नाराज होकर पीड़ित परिवार ने लसूडिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला?

मोबाइल व्यवसायी राहुल तिवारी ने बताया कि रविवार शाम उनके घर में नवरात्रि की पूजा चल रही थी। उन्होंने फूड डिलीवरी ऐप ‘जोमैटो’ से महालक्ष्मी नगर स्थित ‘नाइट किंग’ रेस्टोरेंट से पनीर कॉम्बो और चिली पनीर ऑर्डर किया था। डिलीवरी होने के बाद जब पैकेट खोला गया, तो उसमें पनीर की जगह ‘चिली चिकन’ निकला।

धार्मिक भावनाएं हुईं आहत

राहुल तिवारी के अनुसार, उनका परिवार ब्राह्मण है और घर में भक्ति का माहौल था। अचानक नॉनवेज देखकर पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। पीड़ित ने बताया कि रेस्टोरेंट प्रबंधन ने इसे महज एक गलती बताया और पार्सल वापस लेने से भी इनकार कर दिया।

पुलिस और कंज्यूमर फोरम में शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार ने सोमवार को लसूडिया पुलिस को लिखित आवेदन देकर एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। राहुल का कहना है कि वे इस मामले को लेकर कंज्यूमर फोरम भी जाएंगे ताकि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img