Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

हनुमानगंज थाने में खड़ी गाड़ियों में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना कारण

भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना परिसर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां खड़े जब्त वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आधा दर्जन से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए।

शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी

थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदोरिया के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 बजे की है। परिसर में जहां जब्त वाहन रखे हुए थे, वहीं पास में स्थित एक इलेक्ट्रिक पोल में शॉर्ट सर्किट हुआ। उससे निकली चिंगारी सीधे वाहनों पर जा गिरी, जिससे आग तेजी से फैल गई।

दमकलों ने पाया काबू

आग लगते ही पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची दो दमकलों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना पास खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

Topics

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img