Thursday, May 14, 2026
31.1 C
Bhopal

टीआई पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

इंदौर। शहर के कनाड़िया क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने एमजी रोड थाना प्रभारी (TI) विजय सिसौदिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में गुहार लगाई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही पीड़िता का आरोप है कि टीआई उसे देर रात व्हाट्सएप कॉल कर सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

​पीड़िता के अनुसार, उसने नीमच में पदस्थ एक पुलिसकर्मी अनिरुद्ध के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी ने कोर्ट में उसकी वैवाहिक स्थिति को लेकर गलत जानकारी दी, जिसकी शिकायत उसने अप्रैल 2024 में एमजी रोड थाने में की थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर महिला ने सीएम हेल्पलाइन की मदद ली। महिला का आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर टीआई सिसौदिया उसे 19 जनवरी 2026 से लगातार परेशान कर रहे हैं।

जांच के आदेश

​मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं। एक महिला अधिकारी को पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पक्ष: दूसरी ओर, टीआई विजय सिसौदिया ने आरोपों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। उनका कहना है कि महिला गलत दस्तावेजों के आधार पर एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बना रही थी और उनसे केवल एक बार विभागीय प्रक्रिया के तहत बात हुई है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img