Wednesday, May 13, 2026
38.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक निजी कोचिंग में टेलीकॉलर का काम करती है। करीब तीन साल पहले काम के सिलसिले में उसकी मुलाकात आरोपी मिलन सिंह सिसौदिया से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई।

फ्लैट पर बुलाकर बनाए संबंध

आरोप है कि मिलन सिंह ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और कहा कि उसने अपने परिवार से भी बात कर ली है। इसी झांसे में आकर युवती ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह कई बार युवती से मिलता रहा और शादी का वादा करता रहा।

शादी से किया इनकार

जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी बहाने बनाने लगा। अंत में उसने परिवार की मर्जी न होने की बात कहकर शादी करने से साफ मना कर दिया। खुद को ठगा महसूस कर युवती ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल:एलिगेंट स्क्वायर की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img