Wednesday, May 13, 2026
38.1 C
Bhopal

ऐशबाग फायरिंग कांड पार्ट-2: बदमाशों का ऑडियो वायरल, बोले- अभी तो शुरुआत है, पूरे मोहल्ले में गोलियां चलाएंगे

भोपाल का ‘दानिश अंडा’ हुआ बेकाबू: फायरिंग का वीडियो और ऑडियो वायरल

ऐशबाग थाना क्षेत्र में बीती रात हुई फायरिंग के बाद अब बदमाशों के रोंगटे खड़े कर देने वाले ऑडियो सामने आए हैं। इन रिकॉर्डिंग्स ने साफ कर दिया है कि भोपाल के इन बदमाशों में कानून का जरा भी डर नहीं बचा है। सूत्रों के अनुसार वायरल ऑडियो में आरोपी न केवल फायरिंग की बात कबूल रहे हैं, बल्कि अगले खूनी खेल की धमकी भी दे रहे हैं। वही मामले में पुलिस आरोपी पति पत्नी दानिश रिमशा और आकिब बच्चा गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में दबिश दे रही है। लेकिन वायरल वीडियो में एक व्यक्ति से आकिब बच्चा गोवा भागने की बात कर रहा है।

दानिश की ऑडियो ।

अंडा और बच्चा का खूनी गठबंधन

सूत्रों से मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग में एक आवाज आरोपी निगरानीशुदा बदमाश दानिश उर्फ अंडा स्टेशन की बताई जा रही है, बातचीत में बदमाश बड़े ही बेखौफ अंदाज में फायरिंग का जिक्र कर रहे हैं। दानिश को यह कहते सुना जा सकता है कि “उसकी अम्मा च* दी… गुराज के घर की गोलियां मार दी हमने तो।” इसके साथ ही दूसरी वायरल वीडियो में एक अन्य व्यक्ति आकीब बच्चे से गोली कांड को लेकर बातचीत कर रहा है।

आकिब बच्चे की ऑडियो ।

पूरे मोहल्ले को दहलाने की धमकी
सूत्रों से मिली ऑडियो में बदमाश आकिब बच्चे का दुस्साहस इस कदर है कि वे किसी एक को नहीं, बल्कि पूरे मोहल्ले को निशाना बनाने की बात कर रहे हैं। रिकॉर्डिंग में बदमाश कह रहा है- “मोहल्ले में ही चलाएंगे, मोहल्ले की बात है… बहुत सारों पे चला देंगे, एक-दो पे थोड़ी चलाएंगे… जितने भी सामने दिखेंगे, सोचेंगे नहीं बिल्कुल।” आगे जब दूसरा व्यक्ति पूछता है कि कितनी चलाईं, तो जवाब मिलता है- “सात।” इसके साथ ही आकिब बच्चा संजय दत्त की खलनायक मूवी का डायलॉग भी बोलता है । यह बातचीत राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर एक तमाचा है।

पुलिस की सक्रियता पर सवाल
जब बदमाश सरेआम फोन पर ऐसी धमकियां दे रहे हैं, तो सवाल उठता है कि पुलिस का मुखबिर तंत्र क्या कर रहा है? क्या भोपाल पुलिस इन वायरल ऑडियो के आधार पर इन बदमाशों पर एनएसए (NSA) जैसी सख्त कार्रवाई करेगी, या फिर ये बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर निकल जाएंगे?

नोट– न्यूज क्राइम फाइल इस वायरल वीडियो और ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह हमें सूत्रों से मिली है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल:एलिगेंट स्क्वायर की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img