Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल देहात पुलिस का एक्शन: फार्म हाउस और कॉलोनियों में चला सघन चेकिंग अभियान

​भोपाल। नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए भोपाल (देहात) पुलिस अब एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक रामशरण प्रजापति के निर्देश पर जिले के विभिन्न फार्म हाउसों, कॉलोनियों और संदिग्ध ठिकानों पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया के मार्गदर्शन में पुलिस बल ने ईंटखेड़ी क्षेत्र के जगदीशपुर, घासीपुरा और मदीना सिटी में डेरा डाला। इस दौरान पुलिस ने न केवल संदिग्धों की धरपकड़ की, बल्कि बाहरी क्षेत्रों से आकर रह रहे किरायदारों का भौतिक सत्यापन भी किया।

​मेडिकल स्टोर्स की भी हुई जांच

​पुलिस टीम ने ईंटखेड़ी कस्बे में पैदल मार्च निकाला और क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स पर अचानक दबिश दी। यहाँ प्रतिबंधित दवाओं और नशीली औषधियों के स्टॉक की बारीकी से जांच की गई। पुलिस का उद्देश्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाना है।

​पुलिस की अपील: चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें जागरूक किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img